Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur Crime News Update : रुपयों की भूख ने छीनी रिश्तों की...

Shajapur Crime News Update : रुपयों की भूख ने छीनी रिश्तों की लाज: शाजापुर में साडू भाई ने सरेराह किए चाकुओं से वार; ढाई लाख के कर्ज के लिए रची खूनी साजिश

Shajapur Crime News Update : शाजापुर: रिश्तों की मर्यादा और आपसी विश्वास को शर्मसार करने वाली एक वारदात शाजापुर के मक्सी थाना क्षेत्र में सामने आई है। यहाँ महज ढाई लाख रुपए के लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही साडू भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

शादी से पहले लिया था कर्ज: देवास जिले के जलालपुरा निवासी पीड़ित प्रकाश मालवीय ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फरवरी 2025 में हुई थी। शादी से पहले उसके साडू नारायण ने उससे 2.5 लाख रुपए उधार लिए थे। जब प्रकाश ने अपने पैसे वापस मांगे, तो नारायण उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। प्रकाश ने इस संबंध में 26 अप्रैल को देवास की टोककला पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से बेखौफ आरोपी ने मंगलवार रात मक्सी के मुरलीधर अस्पताल के पास घात लगाकर हमला कर दिया।

सरेराह खूनी खेल: हमलावरों ने चलती बाइक पर प्रकाश को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। शोर सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुँचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय और एसडीओपी अजय मिश्रा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुँचे। मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here