Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Sitapur Surguja Crime : सरगुजा शर्मसार: सीतापुर में दो नाबालिगों से सामूहिक...

Sitapur Surguja Crime : सरगुजा शर्मसार: सीतापुर में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, शादी समारोह से लौटते वक्त दरिंदों ने बनाया निशाना

Sitapur Surguja Crime : अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दो आदिवासी नाबालिग बच्चियां सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियाँ अपने घर के पास आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं, तभी रास्ते में दरिंदों ने उन्हें रोक लिया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

परिजनों के दावे ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती: पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पीड़ित परिवार के दावों ने मामले को और भी अधिक गंभीर बना दिया है। परिजनों का आरोप है कि इस हैवानियत में केवल तीन नहीं, बल्कि 9 से 10 युवक शामिल थे। परिजनों का कहना है कि संख्या अधिक होने के कारण बच्चियां खुद को बचा नहीं पाईं।

जांच में जुटी पुलिस: सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिलते ही सीतापुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस ने संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में सघन छानबीन शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बच्चियों के विस्तृत बयान के आधार पर आरोपियों की संख्या और अन्य तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here