Cyber ​​Fraud : कारोबारी के साथ लाखों का साइबर फ्रॉड….

0
147
Cyber ​​Fraud
Cyber ​​Fraud

Cyber ​​Fraud : इंदौर | ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक कारोबारी को साइबर फ्रॉड का शिकार बना लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर धोखाधड़ी की रकम का बड़ा हिस्सा वापस करा लिया है।

Cyber ​​Fraud : जानकारी के मुताबिक, फरियादी धर्मेंद्र शर्मा को करीब एक साल पहले एक महिला ने फोन कर अपना नाम नीना शर्मा बताया। उसने “नियम विनियम प्राइवेट कैप्टन प्राइवेट लिमिटेड” नामक कंपनी की वेबसाइट के जरिए निवेश करने का झांसा दिया। शुरुआत में संदेह के बावजूद धर्मेंद्र ने छोटी राशि लगाई। रकम वेबसाइट से आसानी से निकल गई, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने बार-बार निवेश किया और देखते ही देखते करीब 11 लाख 65 हजार रुपये डाल दिए।

लेकिन जब उन्होंने बड़ी राशि निकालने की कोशिश की तो वेबसाइट ने भुगतान करना बंद कर दिया। साथ ही युवती का फोन भी स्विच ऑफ हो गया। धोखाधड़ी का एहसास होते ही धर्मेंद्र ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

क्राइम ब्रांच ने जांच में तेजी दिखाते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया। अब तक पूरी ठगी की रकम में से 11 लाख 65 हजार रुपये वापस करा लिए गए हैं और शेष रकम की रिकवरी की कार्रवाई जारी है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी आकर्षक ऑफर या अज्ञात वेबसाइट पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। निवेश केवल मान्यता प्राप्त और ऑफिशियल पोर्टल पर ही करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here