निवाड़ी में गेहूं विवाद : पति और परिवार ने पत्नी-बच्चों को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हैवानियत….

0
180
निवाड़ी में गेहूं विवाद
निवाड़ी में गेहूं विवाद

निवाड़ी में गेहूं विवाद : निवाड़ी। जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के चोमो गांव से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में रखा गेहूं बेचने से मना करने पर पति और उसके परिजनों ने महिला और उसके बच्चों को बेरहमी से पीटा। पीड़िता सुखवती साहू का कहना है कि गेहूं उसके और बच्चों के भरण-पोषण के लिए रखा गया था, लेकिन पति भागचंद साहू बाजार में बेचने पर अड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर पति, पिता और अन्य परिजनों ने मिलकर महिला को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और लात-घूसों से पीटा।

पूरी घटना पड़ोसी के घर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला को पटक-पटक कर मारा जा रहा है और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया।

जानकारी के अनुसार, सुखवती पहले भी पति की मारपीट से परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल, महिला की ताजा शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here