CG NEWS : ड्रोन से आता था पाकिस्तानी ड्रग्स, रायपुर में चलता था सिंडिकेट – पुलिस ने दबोचा इंटरनेशनल तस्कर

0
213
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर | पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर ड्रग्स सिंडिकेट की एक और बड़ी कड़ी को तोड़ दिया है। आरोपी को पंजाब से रायपुर लाया गया है और उससे की जा रही पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया है कि वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान सिंडिकेट के जरिए ड्रोन से ड्रग्स मंगवाता था और देश भर में उसे बेचता था।

CG NEWS : पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया तस्कर रायपुर में चल रहे ड्रग नेटवर्क का एक अहम हिस्सा था, जो सीधे पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था। यह गिरफ्तारी रायपुर पुलिस के ड्रग्स विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पूछताछ में हुए अहम खुलासे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स भारत में मंगवाता था। इस सिंडिकेट में थर्ड जेंडर के भी शामिल होने की आशंका है, जिसके चलते पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। रायपुर एसएसपी, एएसपी क्राइम और डीएसपी क्राइम ने देर रात खुद आरोपी से पूछताछ की।

38 आरोपी गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा

पिछले कुछ महीनों से रायपुर और आसपास के जिलों में पुलिस ने ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान में अब तक तीन अलग-अलग गुटों से 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से कई न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि कुछ से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से ड्रग नेटवर्क की कमर टूट रही है।

पाकिस्तान, दिल्ली और महाराष्ट्र से रायपुर तक कनेक्शन

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि पाकिस्तान, दिल्ली और महाराष्ट्र के ड्रग्स माफिया रायपुर के युवाओं को अपना निशाना बना रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ सप्लायर ही नहीं, बल्कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े हर शख्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ड्रग्स की जड़ों को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

इस पूरे मामले की जांच में रायपुर पुलिस के साथ-साथ एटीएस और आईबी की टीम भी शामिल है। यह गिरफ्तारी यह दिखाती है कि रायपुर पुलिस ड्रग्स के खतरे को गंभीरता से ले रही है और बड़े स्तर पर इसे रोकने के लिए काम कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here