Tuesday, May 12, 2026
31.1 C
Raipur

MP TOP 5 BREAKING : हरतालिका तीज की धूम, समेत एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें….

MP TOP 5 BREAKING :

1. रेलवे का विशेष अभियान
त्योहार और भीड़भाड़ में 22 सितंबर से देशभर में रेलवे चलाएगा विशेष टिकट चेकिंग अभियान। 5 अक्टूबर और 2 नवंबर तक दो चरणों में होगी जांच। बिना टिकट यात्रा और छूट का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

2. कांग्रेस जिला अध्यक्षों पर राहुल गांधी सख्त
मध्यप्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन पर बढ़े विरोध के बाद राहुल गांधी ने जताई नाराजगी। भोपाल से दिल्ली तक कार्यकर्ताओं का विरोध, कई जिलों में इस्तीफे तक दिए गए। राहुल ने पर्यवेक्षकों को कड़ी हिदायत दी।

3. गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी
भोपाल में 4000 जगहों पर विराजेंगे गणपति। 250 बड़ी झांकियों में कैमरे होंगे अनिवार्य। पुलिस संवेदनशील इलाकों में रखेगी पैनी नजर। भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी आयोजकों पर डाली गई।

4. हरतालिका तीज की धूम
राजधानी में आज धार्मिक रंग में डूबा रहेगा माहौल। घरों और मंदिरों में पूजन-अर्चन, महिलाओं का निर्जला व्रत, बाजारों में भीड़, रातभर होगा भजन-कीर्तन और जागरण।

5. ‘मछली’ परिवार पर शिकंजा
भोपाल के अनंतपुरा में 99 एकड़ जमीन पर होगी बड़ी कार्रवाई। सीमांकन की तैयारियां पूरी, बुधवार से शुरू होगा नप्ती का काम। 20 लोगों को नोटिस, कॉलोनी का हिस्सा भी जांच के दायरे में।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories