Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Crime News : सातवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट...

Bhopal Crime News : सातवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा, जरूरतमंद को देहदान कर देना…

0
187
Bhopal Crime News
Bhopal Crime News

 Bhopal Crime News : भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्लोबल पार्क सिटी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सातवीं क्लास में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा आराध्या ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक भावुक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने लिखा – “मेरा कंप्यूटर, टेबल और रूम छोटे भाई को दे देना… जरूरतमंद को देहदान कर देना… आपकी प्यारी बेटी।”

 Bhopal Crime News : जानकारी के अनुसार, आराध्या सोमवार सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। उसकी सिविक्स की कॉपी चेक होने वाली थी, लेकिन कॉपी बैग में नहीं मिली। इस पर मां ने कहा कि कॉपी घर पर नहीं है और नाराज़ होकर बेटी को फटकार लगा दी। इसके बाद जब माता-पिता कुछ देर बाद लौटे तो उन्होंने देखा कि आराध्या ने स्कूल बेल्ट और कपड़े से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

आराध्या के पिता मूलतः सतना के रहने वाले हैं और परिवार में 15 साल का बड़ा बेटा और 5 साल का छोटा बेटा भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम किया है और जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here