Sex Racket : कांग्रेस नेता के होटल से सैक्स रैकेट का भंडाफोड़…

Sex Racket : कानपुर, 25 अगस्त 2025 रेल बाजार थाना क्षेत्र के होटल राजेंद्र पैलेस में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने सात युवतियों, चार युवकों और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। यह होटल स्थानीय कांग्रेस नेता राजेश सिंह से जुड़ा बताया जा रहा है।

Sex Racket : मामले की शुरुआत तब हुई जब पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। इस पर शनिवार को एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया। जैसे ही पुलिसकर्मी ने होटल के रिसेप्शन पर बातचीत की, रिसेप्शन पर मौजूद युवक ने तुरंत अपनी टीम को इशारा किया। तत्पश्चात पूरी पुलिस टीम ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।

पुलिस के मुताबिक, इस होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था, जहां युवतियां और युवक ग्राहकों के लिए तैनात थे। मामले में गिरफ्तार मैनेजर ने इस गोरखधंधे का संचालन करने का आरोप स्वीकार किया है।

हालांकि, कांग्रेस नेता राजेश सिंह ने मामले में कहा कि होटल उनका ही है, लेकिन उसे दो व्यक्तियों को किराए पर दिया गया है और वे ही इसके संचालक हैं। उन्होंने जांच में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया है।

पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने का संकल्प जताया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories