Breaking News Niwari : पृथ्वीपुर में शराब सेल्समैन पर गोलीबारी, घायल को झांसी रेफर किया गया

Breaking News Niwari : निवाड़ी: ग्राम सकेरा भरड़ान में शराब की दुकान के सेल्समैन विजय राजपूत (28) पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। सेल्समैन पृथ्वीपुर से पैसे जमा करने जा रहा था, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में उसे रोका और चार राउंड फायर किए। जांघ में लगी गोली से वह घायल हो गया।

Read More : MD Drugs News: 92 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री ध्वस्त, 7 गिरफ्तार… चार राज्यों में फैला सिंडिकेट बेनकाब

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल सेल्समैन को पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया।

घटना के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने विजय राजपूत की गाड़ी रोककर उस पर जानलेवा हमला किया। सेल्समैन ने अपने घर से फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस जांच में जुटी: घटना के बाद पृथ्वीपुर थाना की पुलिस और एसडीओपी संजय कुमार तिवारी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : रीवा पुलिस को 34 नई 112 नंबर की गाड़ियां मिलीं, तेज़ और बेहतर सेवा के लिए ट्रायल शुरू

घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, और पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories