CG CRIME : पुलिस ने दो सक्रिय चोर और चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी को किया गिरफ्तार, चोरी कर कबाड़ी को बेचे थे आरोपी

CG CRIME :गौरी शंकर गुप्ता : घरघोड़ा :घरघोड़ा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो सक्रिय चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पूरी संपत्ति और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया।

CG CRIME : घटना का विवरण-

CG CRIME :ग्राम कुर्मीभौना निवासी दम्बोदर बेहरा (43 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम पोरडी स्थित खेत में निर्माणाधीन अल्वेस्टर शेड के लिए रखे गए 85 नग लोहे के पाइप (कीमत लगभग ₹40,000) 15-16 अगस्त की रात चोरी हो गए। मामले में अपराध क्र. 207/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

CG CRIME :पुलिस की कार्रवाई-

CG CRIME :थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ढोरम बाईपास रोड में घेराबंदी कर संदेही—

1. प्रेमसिंह राठिया उर्फ पिंटु (26 वर्ष)
2. प्रदीप यादव (23 वर्ष) को पकड़ा।

CG CRIME : दोनों ने पूछताछ में पाइप चोरी कर कबाड़ी बादशाह शेख (20 वर्ष), नावापारा घरघोड़ा को ₹1000 में बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों से नकदी ₹500 और ₹300 जब्त किए। बादशाह शेख को भी पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार की। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

CG CRIME :जब्ती

(I) 85 नग लोहे के पाइप (कीमत लगभग ₹40,000)
(II) बिना नंबर TVS एक्सल मोटरसाइकिल
(III) तराजू व बाट
(IV) नकदी ₹800

CG CRIME :गिरफ्तार आरोपी

1. प्रेमसिंह राठिया उर्फ पिंटु पिता जागरसाय राठिया (26 वर्ष), ग्राम पोरडी
2. प्रदीप यादव पिता जगतराम यादव (23 वर्ष), ग्राम पोरडी
3. बादशाह शेख पिता पियारूल हक (20 वर्ष), मूल निवासी मुर्शिदाबाद (प.बं.), हाल-नावापारा घरघोड़ा, कबाड़ी गोदाम संचालक

CG CRIME :पुलिस टीम

CG CRIME : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई रामसाजीवन वर्मा, आरक्षक प्रदीप तिगा, दिनेश सिदार और उद्यो पटेल की अहम भूमिका रही।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories