Chhattisgarh School Safety Order छत्तीसगढ़ स्कूल सुरक्षा आदेश के तहत राज्य सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी हर महीने ऑनलाइन दर्ज करें। इसका उद्देश्य स्कूल परिसर और आसपास बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।






