Train Canceled : त्योहारों में सफर होगा फीका : रायपुर-बिलासपुर की 4 पैसेंजर ट्रेनें 15 अगस्त तक रद्द, देखें सूची

Parivesh
Train Canceled

रायपुर। Train Canceled : रेल यात्रियों के लिए अगस्त की शुरुआत राहत की जगह नई मुश्किलें लेकर आ रही है। पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 6 से 15 अगस्त तक 4 अहम पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे त्योहारों के दौरान ट्रेनों के रद्द होने से आम लोगों और दैनिक यात्रियों में नाराजगी साफ झलक रही है।

Train Canceled : रेलवे प्रशासन का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सक्षम बनाने के लिए संबलपुर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। हालांकि इस तकनीकी कार्य की आड़ में रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक त्योहार पर यात्रियों को ट्रेनों की कमी का सामना करना पड़ेगा। रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों के लिए यह फैसला बेहद असुविधाजनक साबित हो सकता है।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची:

  • 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर: 6 से 14 अगस्त तक रद्द

  • 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर: 7 से 15 अगस्त तक रद्द

  • 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर: 6 से 14 अगस्त तक रद्द

  • 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर: 7 से 15 अगस्त तक रद्द

रेलवे द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि काम की प्रकृति के अनुसार ट्रेन सेवाओं में यह कटौती जरूरी है। मगर त्योहारों के मौसम में इस निर्णय ने यात्रियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

स्थानीय यात्री संगठनों ने रेलवे प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है ताकि पर्व-त्योहारों पर यात्रियों को भारी असुविधा न झेलनी पड़े।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *