Wednesday, May 6, 2026
25.1 C
Raipur

Gwalior News : किले से युवती ने लगाई छलांग, रस्सी के सहारे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन…वीडियो वायरल

Gwalior News : ग्वालियर। ग्वालियर किले के लाइट एंड साउंड प्वाइंट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने आत्महत्या की नीयत से अचानक छलांग लगा दी। वहां मौजूद पर्यटक घटना देखकर दंग रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर तैनात कांस्टेबल ऋषि सिंह तोमर ने बिना वक्त गंवाए साहसिक कदम उठाते हुए रस्सी के सहारे किला तलहटी में उतरकर युवती की जान बचाई।

Gwalior News : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किले पर बड़ी संख्या में लोग मौसम का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक युवती ने खाई की ओर छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही कांस्टेबल ऋषि सिंह तोमर ने अकेले ही तलहटी में उतरकर युवती को जीवित पाया। इसके बाद नगर निगम की रेस्क्यू टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी के जरिए युवती को सुरक्षित ऊपर खींचा गया।

युवती को हल्की चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या की कोशिश के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस युवती के होश में आने के बाद पूछताछ कर आगे की जांच करेगी।

 यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, वहीं कांस्टेबल ऋषि सिंह तोमर की तत्परता और बहादुरी ने युवती की जिंदगी बचा ली।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में शराब सप्लाई संकट! प्लास्टिक बोतल विवाद से 500 करोड़ का नुकसान

Chhattisgarh liquor supply crisis : छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग द्वारा...

Related Articles

Popular Categories