Saturday, August 15, 2026
Home National Jammu and Kashmir : कठुआ में अचानक बाढ़, 4 की मौत –...

Jammu and Kashmir : कठुआ में अचानक बाढ़, 4 की मौत – कई घायल, बचाव जारी…

0
232
Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir : कठुआ। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश एक बार फिर तबाही बनकर टूटी है। कठुआ ज़िले के घाटी गाँव और आसपास के इलाकों में रविवार तड़के अचानक आई बाढ़ ने चार लोगों की जान ले ली, जबकि छह लोग घायल हो गए। बारिश इतनी तेज़ रही कि राजबाग़ क्षेत्र समेत कई गाँवों का संपर्क कट गया और औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे ट्रैक, पुलिस थाने तक पानी भर गया।

Jammu and Kashmir : जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच घाटी गाँव के पास जुथाना जोड़ इलाके में भूस्खलन भी हुआ, जिसमें एक परिवार के मलबे में दबे होने की आशंका है। उसी समय आसपास के गाँवों में तेज़ बारिश से बाढ़ का पानी अचानक बह निकला, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई।

पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मिलकर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं और छह घायलों को सुरक्षित निकाला गया है। जिला पुलिस प्रमुख ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह बादल फटने की घटना नहीं बल्कि अचानक आई बाढ़ है। वहीं सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि सहार खड्ड और उझ नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने से यह स्थिति बनी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही किश्तवाड़ ज़िले में बादल फटने जैसी घटना में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here