Baloda Bazar News : होटल की तीसरी मंजिल से कूदी युवती, गंभीर हालत में रायपुर रेफर, VIDEO वायरल

0
260
Baloda Bazar News
Baloda Bazar News

Baloda Bazar News : बलौदाबाजार। कसडोल स्थित होटल पैराडाइज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती को होटल की छत से कूदते हुए देखा जा सकता है।

Baloda Bazar News : प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती का नाम दीपा बाघ है, जो मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर बताई जाती हैं। वह अपने पिता के साथ होटल आई थीं, जो वहां स्वीपर का काम करते हैं। अचानक दीपा छत पर पहुंच गई और छलांग लगाने के इरादे से किनारे खड़ी हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे रोक नहीं पाए।

Baloda Bazar News : घटना के बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। कसडोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here