Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : आमतौर पर कुर्सी की लड़ाई राजनीतिक गालियारो में देखी जाती है लेकिन मध्य प्रदेश के भवन विकास निगम में सहायक महाप्रबंधक सतीश डॉगरे जमीन पर चटाई बिछा कर काम कर रहे हैं इनके पास 1 साल से ना तो कमरा है और ना ही बैठने की जगह इसके बारे में जब उप महाप्रबंधक अच्छलाल अहिरवार से बात की गई तो उन्होंने कहा की डिमांड भेजी गई है इसमें मैं क्या कर सकता हूं साफ तौर पर समझा जा सकता है कि अगर जमीन पर बैठकर अधिकारी काम करेंगे तो काम में गुणवत्ता और अधिकारी का आत्म बल कितना काम करेगा।
Gwalior News : यह तो जग जाहिर है सतीश डॉगरे का आरोप है कि वह एक वर्ग विशेष आदिवासी समाज से आते हैं उन्हें उनके अधिकारियों द्वारा बराबर प्रतानित किया जाता है और कहा गया कि आप अपनी कुर्सी टेबल खुद लेकर आये, लेकिन वह आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहते हैं कि यह मेरा निजी काम नहीं है और मेरे पास इतने पैसे भी नहीं है कि मैं कुर्सी टेबल खुद लेकर आऊं हालांकि जमीन पर चटाई बिछा कर काम करने के मामले को लेकर मैनेजिंग डायरेक्टर सी बी चक्रवर्ती और सीजीएम राजकुमार त्रिपाठी को दे दी है. देखना यही होगा कि भोपाल में बैठे वरिष्ठ अधिकारी गण अपने अधीनस्थ उच्च पथ पर आसीन सहायक महाप्रबंधक सतीश डॉगरे को कुर्सी कमरा कब उपलब्ध करा पाते हैं.