Sunday, May 17, 2026
32.3 C
Raipur

J&K को राज्य का दर्जा बहाल करने पर SC ने केंद्र से 8 हफ्तों में मांगा जवाब, CJI बोले- ‘पहलगाम अटैक को कैसे भूल सकते हैं’

J&K : जम्मू-कश्मीर को दोबारा पूर्ण राज्य का दर्जा देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से आठ हफ्तों के भीतर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने टिप्पणी की कि इस मुद्दे पर फैसला लेने से पहले जमीनी हालात पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Read More : 79th Independence Day : लाल किले से पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन, पहली बार बैंड में 11 अग्निवीर, ऑपरेशन सिंदूर की होगी झलक

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की है कि केंद्र सरकार को दो महीने में राज्य का दर्जा बहाल करने का निर्देश दिया जाए। उनका कहना है कि 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिससे सुरक्षा में कोई बड़ी बाधा नहीं है। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा बनाए रखना संघवाद और क्षेत्र के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताया।

Read More : Strict Reprimand : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग पर जताई कड़ी नाराजगी, बिना मान्यता स्कूलों और बच्चों से ट्रांसफार्मर लगवाने पर फटकार

केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जटिल सुरक्षा और प्रशासनिक चुनौतियों को देखते हुए समय-सीमा बताना अभी संभव नहीं है। उन्होंने अनुरोध किया कि केंद्र को पर्याप्त समय दिया जाए, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आठ हफ्तों की मोहलत दी।

5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया था। दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को सही ठहराते हुए केंद्र से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने को कहा था।

Read More : Strict Reprimand : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग पर जताई कड़ी नाराजगी, बिना मान्यता स्कूलों और बच्चों से ट्रांसफार्मर लगवाने पर फटकार

राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में संशोधन करना होगा, जिसे संसद के दोनों सदनों से पारित कर राष्ट्रपति की मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी होते ही राज्य का दर्जा लागू हो जाएगा।

Read More : 79th Independence Day : लाल किले से पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन, पहली बार बैंड में 11 अग्निवीर, ऑपरेशन सिंदूर की होगी झलक

सितंबर 2024 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहला विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि भाजपा को 29 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। सीपीआई(एम) ने एक और पीडीपी ने 3 सीटें जीतीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories