स्वच्छता संस्कार लॉन्च : वॉश ऑन व्हील्स अब ऐप से करेगा सफाई…

Parivesh
स्वच्छता संस्कार लॉन्च

 स्वच्छता संस्कार लॉन्च : जबलपुर | जबलपुर में ‘स्वच्छता संस्कार-सफाई साथी आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मानस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना और स्वच्छता को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना है। इस दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना, विधायक अजय बिश्नोई, सुशील तिवारी, संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया और अधिकारी मौजूद थे।

स्वच्छता संस्कार लॉन्च : मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि इस अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘वॉश ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम है, जो पहले छिंदवाड़ा जिले में सफलतापूर्वक शुरू किया गया था। इस पहल के तहत, एक ऐप के माध्यम से सार्वजनिक या निजी शौचालयों की सफाई के लिए ‘सफाई साथी’ को बुलाया जा सकता है।

यह कार्यक्रम उन चुनौतियों का समाधान करता है,जहां आंगनबाड़ी, स्कूल, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय नियमित सफाई न होने के कारण कुछ ही महीनों में अनुपयोगी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छता को लेकर समाज में बनी इस धारणा को भी तोड़ेगी कि यह काम केवल कुछ खास लोगों का है।

स्वच्छता संस्कार लॉन्च

अब पढ़े-लिखे लोग भी इस कार्य को अपनाकर इसमें योगदान दे सकते हैं। स्वच्छता को रोजगार से जोड़ने और इसमें नई तकनीक का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि जबलपुर इस पहल को सफल बनाकर स्वच्छता के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेगा।

उन्होंने अपील की कि सभी लोग राष्ट्रीय पर्वों से दो दिन पहले अपने गांवों को पूरी तरह से साफ रखें। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2026 में सभी जगहों से यह खबर आएगी कि सफाई मित्र पुरस्कार लेने गए हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि वे इस अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए हर 3-4 महीने में व्यक्तिगत रूप से फीडबैक लेंगे।

इस मौके पर मंत्री श्री पटेल ने सफाई साथियों को स्वच्छता किट प्रदान कर कार्यक्रम को लॉन्च किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की ‘लखपति बहनों’ को 2.25 करोड़ रुपये के सीसीएल का वितरण भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने ‘हर घर तिरंगा, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ के नारे के साथ तिरंगा लहराकर उत्साह का प्रदर्शन किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *