Thursday, February 19, 2026
21.1 C
Raipur

धमतरी ट्रिपल मर्डर : ढाबे पर खून-खराबा, रायपुर के तीन युवकों की हत्या के आठ आरोपी पकड़े गए…..

धमतरी ट्रिपल मर्डर : धमतरी। रायपुर के तीन युवकों की हत्या के मामले में धमतरी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी संदिग्ध आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की संख्या आठ के आसपास है और सभी से गहन पूछताछ जारी है। हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

धमतरी ट्रिपल मर्डर : मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं, जो घटना की रात शराब पीकर मथुराडीह मोड़ के पास स्थित एक ढाबे में खाना खाने पहुंचे थे। वहां बिल चुकाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई और उन्होंने कुर्सियां तोड़कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान रायपुर से आए कुछ युवक भी ढाबे पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक ने युवकों से बीड़ी मांगी, जिससे विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य साथी किसी तरह भागकर बच निकले।

धमतरी ट्रिपल मर्डर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल इलाके की नाकाबंदी की। दो आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया, जबकि बाकी फरार हो गए। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद तड़के सभी आरोपियों को मथुराडीह, भोयना और कोर्रा गांवों से गिरफ्तार कर लिया गया।

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि विवेचना प्रारंभिक स्तर पर है और शाम तक हत्या के पीछे का पूरा कारण स्पष्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : इंदौर एयरपोर्ट गेट के सामने पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर...

M.P News : भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की बड़ी रणनीतिक बैठक, कल भी हुई थी मीटिंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds