Reva Crime ; नेबूहा हत्याकांड के बाद डरा सहमा परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय,एसपी ने दिया आश्वासन

Reva Crime ; रीवा : रीवा में बीते दिनों एक बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद की शुरुआत पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ। पूरी घटना रीवा के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत नेबूहा में शुक्रवार रात की है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। परिजन और ग्रामीण आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यही मांग लेकर परिजन सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई और खुद की जान को खतरा बताया। उधर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले में जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। परिवार के मुताबिक हत्याकांड के बाद परिवार डरा और सहमा हुआ है।

Reva Crime ; देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथपाई की स्थिति बन गई। थोड़ी ही देर में एक पक्ष रॉड,कुल्हाड़ी और लाठी डंडे के साथ पहुंचा और बुजुर्ग की बेदम पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Reva Crime ; छोटेलाल कोल ने बताया कि पूरा विवाद नाली से जल निकासी को लेकर शुरू हुआ। मेरे पिता श्यामलाल कोल घर में पानी भरता देख नाली के पानी को निकालना चाहते थे। इसी बात को लेकर कुछ पड़ोसियों ने विवाद शुरू कर दिया। मारपीट कर हत्या करने में प्रीतम सिंह सहित पांच अन्य लोग शामिल थे। जिन्होंने मेरे पिता को घर में घुसकर बाहर निकाला और फिर मरते दम तक पीटा।

Reva Crime ; बैकुंठपुर थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हम घटना को जांच में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर रहे हैं। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि कुछ लोग आज एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उनकी शिकायत को सुना गया है। थाना प्रभारी को जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories