MP News : मुरैना में ताबड़तोड़ गोलीबारी: 7 आरोपी हिरासत में, अवैध बंदूक जब्त

VIKASH KHALKHO

मुरैना: जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में नाका गांव में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना में शामिल एक अपचारी बालक को भी नोटिस जारी किया गया।

पुलिस ने दोनों गुटों से दो-दो बंदूकें बरामद की हैं, जिनमें एक अवैध थी। गोलीबारी की घटना में इन बंदूकों का उपयोग हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Read News : Kondagaon Crime News : छात्रावास में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

माता बसैया थाना पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद के कारण हुई गोलीबारी के मामले में की गई।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *