Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh CG News : एनएचएम कर्मियों ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को सौंपा...

CG News : एनएचएम कर्मियों ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन, मोदी की गारंटी की दिलाई याद

CG News : कांकेर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जिला मुख्यालय कांकेर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में नियमितीकरण के वादे और “मोदी की गारंटी” को दोहराते हुए शासन से जल्द फैसले की मांग की।

Read More : MP News : रीवा जिले में खदान में नहाने गए दो बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने खदान से निकाला शव

कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा ने संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का स्पष्ट वादा किया था, लेकिन 20 माह बीत जाने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस बीच कई वरिष्ठ नेताओं ने खुलकर नियमितीकरण का समर्थन किया है।

डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें शासन के संज्ञान में हैं और जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

Read More : CG Accident News : रक्षाबंधन पर मामा के घर आए मासूम को महतारी एक्सप्रेस ने रौंदा, मौके पर मौत

एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा और गौरव सोनी ने बताया कि 10 सूत्रीय मांगों में नियमितीकरण और ग्रेड पे शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो 18 अगस्त से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here