Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : रीवा जिले में खदान में नहाने गए दो बच्चों...

MP News : रीवा जिले में खदान में नहाने गए दो बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने खदान से निकाला शव

0
106

MP News : डभौरा। रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पातिन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां घूमन गांव में दो बच्चों के शव खदान के गड्ढे से मिले हैं। बताया गया कि यह घटना सुबह लगभग आठ बजे की है जब ग्रामीणों ने खदान में दो बच्चों की लाशें देखकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई लेकिन खराब सड़क और रास्ते की कमी के कारण तुरंत मदद नहीं पहुंच सकी।

MP Suresh Gopi ‘missing’ : 3 महीने से नहीं दिखे त्रिशूर में, पुलिस में शिकायत दर्ज, सियासत में उठा तूफ़ान!

दोनों बच्चे पाल परिवार से संबंधित थे जिनके नाम शिव अवतार उम्र दस वर्ष पुत्र कमलेश पाल और सुनील उम्र बारह वर्ष पुत्र देशराज पाल बताए गए हैं। इस मामले की सूचना डभौरा थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस को भी कठिन रास्तों के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम डभौरा अस्पताल में कराया जा रहा है।

Read More : CG Accident News : रक्षाबंधन पर मामा के घर आए मासूम को महतारी एक्सप्रेस ने रौंदा, मौके पर मौत

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक त्योहार के दिन दोपहर में दोनों बच्चे खदान के भरे हुए पानी में नहाने गए थे और इसी दौरान वे लापता हो गए थे। उनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों के शव खदान के पानी में पाए गए। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और दुख का माहौल पैदा कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here