Gwalior News : ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक होटल में घुसकर स्टाफ से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रूम उपलब्ध नहीं कराने पर बदमाशों ने होटल का शटर बंद कर स्टाफ को अंदर लॉक कर दिया।
Gwalior News : घटना का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह बदमाश होटल में घुसकर हंगामा करते हैं और मारपीट के बाद स्टाफ को कमरे में बंद कर देते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









