MP Job Opportunities:भोपाल। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों के दौरान प्रदेश को करीब 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, नवीकरणीय ऊर्जा, टेलीकॉम, डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक्स समेत कई क्षेत्रों में निवेश की योजनाएं सामने आई हैं। सरकार को उम्मीद है कि इन प्रस्तावों के जमीन पर उतरने से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कई बड़े उद्योग समूहों ने दिखाई निवेश में रुचि
मुंबई के होटल द सेंट रेजिस में आयोजित ‘मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। बैठकों में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, मौजूदा संयंत्रों के विस्तार और निवेश परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों, उपलब्ध भूमि, बेहतर होती अधोसंरचना और कुशल कार्यबल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उद्योगपतियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया।
अवादा समूह ने दिया ₹22,156 करोड़ का प्रस्ताव
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अवादा समूह ने मध्यप्रदेश में 2,362 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं के लिए 22,156 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत पचोरा में 6,616 करोड़, ईशानगर में 3,250 करोड़ और नीमच में 12,290 करोड़ रुपये के निवेश की योजना सामने आई है।
इन परियोजनाओं के माध्यम से सौर, पवन ऊर्जा और बैटरी ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में विस्तार की संभावना है। बैठक में परियोजनाओं के पंजीकरण, भूमि आवंटन और






