Indore crime : इंदौर पुलिस का ‘मेगा नाइट’ एक्शन, 330 बदमाशों पर गाज, 153 शराबी वाहन चालक धराए

0
77
Indore crime
Indore crime

Indore crime : इंदौर : इंदौर में अपराधियों और लापरवाह वाहन चालकों के लिए शनिवार की रात भारी पड़ी। पुलिस कमिश्नरेट ने शहर भर में सरप्राइज चेकिंग का महा-अभियान छेड़ते हुए सड़कों पर मोर्चा संभाल लिया। इस कार्रवाई में 330 बदमाशों पर कानूनी चाबुक चला है, वहीं शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वाले 153 चालकों के वाहन जब्त कर लिए गए हैं। ड्रोन की नजर और पुलिस की पैदल गश्त ने अपराधियों के छक्के छुड़ा दिए। देखिए हमारी यह रिपोर्ट।

Indore crime : कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार शाम से देर रात तक शहर के संवेदनशील इलाकों और ‘हॉटस्पॉट’ को घेराबंदी में ले लिया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस अभियान में सबसे ज्यादा जोर गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर था। कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि पुलिस ने 330 बदमाशों को दबोचा और 124 से ज्यादा वारंट तामील कराए।सड़क सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने नाकेबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ दिखाया।

 

Indore crime : 153 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा, कनाड़िया और द्वारकापुरी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब पकड़ी गई। ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए उन गलियों और छतों पर भी नजर रखी गई, जहां पुलिस का पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here