Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : अब सरकारी दफ्तरों में नहीं दिखेगा फाइलों का ढेर,...

CG News : अब सरकारी दफ्तरों में नहीं दिखेगा फाइलों का ढेर, 60 दिन में होगा सफाया……

0
135
CG News
CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय कार्यालयों में अब पुराने और बेकार फाइलों के ढेर बीते ज़माने की बात हो जाएंगे। सुशासन और अभिशरण विभाग ने सभी विभागों को 60 दिनों के भीतर वर्षों से जमा अभिलेखों को नियमानुसार नष्ट करने का निर्देश जारी किया है।

CG News : मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को जारी पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि विभागीय रिकॉर्ड रूम और दफ्तरों की अलमारियों में सालों से फाइलें भरी पड़ी हैं, जिनमें से अधिकांश अप्रासंगिक हो चुकी हैं। इससे न केवल जगह की समस्या है, बल्कि कार्यालयों की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है।

सरकार का उद्देश्य है कि रिकॉर्ड प्रबंधन के नियमों के अनुसार गैर-जरूरी अभिलेखों को समय पर नष्ट कर कार्यालयों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक विभाग को एक तय प्रारूप में साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी, जिससे निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री की मंशा है कि यह अभियान केवल दिखावे तक सीमित न रहे, बल्कि इससे कार्यसंस्कृति में पारदर्शिता और अनुशासन भी आए। शासन ने स्पष्ट किया है कि हर विभाग को सामान्य व विभागीय नियमानुसार अभिलेखों का परीक्षण कर तय समय सीमा में उनका निपटारा करना अनिवार्य होगा। यह कदम न केवल प्रशासनिक सफाई है, बल्कि बेहतर कार्यसंस्कृति की ओर बढ़ता निर्णायक कदम भी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here