Thursday, June 11, 2026
40 C
Raipur

TOP 10 News Today 5 Aug 2025 : निशाने पर आज : उत्तरकाशी में बादल फटा : 5 की मौत, 8 जवान लापता; धराली में तबाही, स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रेलवे का नया शेड्यूल जारी : 26 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, मृत महिला के बैंक खाते में अचानक जमा हुए 1.13 लाख करोड़…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

1 . उत्तरकाशी में बादल फटा : 5 की मौत, 8 जवान लापता; धराली में तबाही

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली और हर्षिल में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. इस आपदा में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 जवान लापता हो गए हैं. धराली में कई घर और होटल बह गए हैं, वहीं हर्षिल में सेना का कैंप भी इसकी चपेट में आ गया है. इस त्रासदी के बाद स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. लापता जवानों और नागरिकों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. आपदा प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

2 . स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक

New Delhi : नई दिल्ली: 15 अगस्त से पहले देश की राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक अभ्यास के दौरान डमी बम का पता न लगा पाने के कारण 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं। यह घटना तब सामने आई जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने एक डमी बम के साथ लाल किला परिसर में प्रवेश किया। इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा तैयारियों की जांच करना था, लेकिन परिसर में तैनात पुलिसकर्मी डमी बम को नहीं पहचान पाए। इसे सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना गया है, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

3 . हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव पर कांग्रेस का हल्लाबोल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना को घटाकर 100 यूनिट तक सीमित करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को रायपुर के डंगनिया स्थित सीएसईबी मुख्यालय का घेराव कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के निर्णय का विरोध किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया, जिसमें युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने “महतारी वंदन का पैसा वापस करो”, “400 यूनिट बिजली योजना बहाल करो” और “छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगना बंद करो” जैसे नारों के साथ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यालय के गेट को तोड़कर परिसर में घुसने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें रोका गया।

4 . रेलवे का नया शेड्यूल जारी : 26 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

 Indian Railways : रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अधोसंरचना विकास योजनाओं के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेलवे लाइन परियोजना पर तेज़ी से कार्य किया जा रहा है। 206 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का 150 किलोमीटर से अधिक ट्रैक बिछाया जा चुका है। इसी क्रम में रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने हेतु 31 अगस्त से 15 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य प्रस्तावित है। रेल प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण कार्य के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, फिर भी कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान 26 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर सेवा पर भी अस्थायी रोक रहेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा, जबकि कुछ गाड़ियां अपने निर्धारित स्टेशनों से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। पूरी खबर 

5 . सरकारी योजनाओं की जानकारी अब बस एक क्लिक पर

नई दिल्ली। सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंचें, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें भले ही करोड़ों खर्च कर रहीं हों, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि बड़ी संख्या में लोग आज भी इन योजनाओं से अनजान हैं। वजह साफ है – जानकारी का सही माध्यम न होना। अब इस समस्या का हल मिल गया है। सरकार ने एक ऐसा डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे यह जान सकता है कि उसके लिए कौन-कौन सी सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं।इस पोर्टल का नाम है myScheme और इसकी मदद से योजनाओं की तलाश करना अब उतना ही आसान हो गया है जितना ऑनलाइन शॉपिंग करना। पूरी खबर 

6 . मितानिनों का सब्र टूटा, 7 अगस्त से रहेंगी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर……

Strike : रायपुर : छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 72 हजार मितानिनों ने सरकार के वादाखिलाफी पर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। मितानिन संघ ने 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल और कलमबंद आंदोलन की घोषणा की है। नया रायपुर के तूता धरना स्थल में यह प्रदर्शन क्रमवार तरीके से होगा, जिसमें रायपुर संभाग की मितानिनें 7 अगस्त को, दुर्ग संभाग की 8 अगस्त को, बिलासपुर संभाग की 9 अगस्त को, सरगुजा संभाग की 10 अगस्त को और बस्तर संभाग की मितानिनें 11 अगस्त को धरना देंगी।

7 . एकतरफा प्रेमी की दरिंदगी से दहला गांव, घर में घुस कर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

जबलपुर। एकतरफा प्रेम में पागल आशिक ने 11वीं की छात्रा राधिका की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सकरा का है, जहां आरोपी राकेश ने घर पर सो रही राधिका पर कुल्हाड़ी से तीन बार वार किया। राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश पिछले एक साल से नाबालिग राधिका को परेशान कर रहा था और एकतरफा प्रेम में उसे बार-बार धमका रहा था। बीती रात जब राधिका अपने घर में सो रही थी, तभी राकेश ने घर में घुसकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। राधिका की बहन ने जब आरोपी को मारते हुए देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

8 . मृत महिला के बैंक खाते में अचानक जमा हुए 1.13 लाख करोड़

 Greater Noida : ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऊंची दनकौर गांव की एक महिला के बैंक खाते में अचानक 1.13 लाख करोड़ रुपये जमा होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस महिला के खाते में यह रकम आई, उनकी दो महीने पहले ही मृत्यु हो चुकी है। महिला के बेटे दीपक को यह जानकारी तब मिली जब उसने मोबाइल ऐप पर खाते की स्टेटमेंट देखी। इतनी बड़ी रकम देखकर दीपक हक्का-बक्का रह गया और तुरंत बैंक पहुंचा। बैंक अधिकारियों ने भी पहले तो विश्वास नहीं किया, लेकिन जब उन्होंने खाते की जांच की तो रकम सही निकली। इसके बाद बैंक ने तुरंत खाता फ्रीज कर दिया और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों व पुलिस को दी।

9 . कलेक्टर के आदेश का उड़ाया जा रहा मजाक, नो हेलमेट-नो पेट्रोल पर जुगाड़ टेक्निक हावी…

इंदौर। शहर में ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर कलेक्टर द्वारा जारी किए गए “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल पाने के लिए दूध की टंकी का ढक्कन सिर पर रखकर पेट्रोल भरवा रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि आदेश के बाद कई पेट्रोल पंप पर हेलमेट न होने पर पेट्रोल देने से मना किया जा रहा था, जिसके बाद इंदौर के जुगाड़ू लोग दूध की टंकी के ढक्कन को हेलमेट की जगह सिर पर रखकर पेट्रोल भरवा रहे हैं। इस अजीबोगरीब तरकीब ने नियमों की गंभीरता पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

10 . छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में चलेंगी नई ई-बसें, जानिए कौन-कौन होगा सफर में आगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत का रास्ता अब साफ हो गया है। भारत सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश के चार प्रमुख शहरों — रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी मिल चुकी है। योजना के पहले चरण में भिलाई से ई-बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। भिलाई के नेहरू नगर में ई-बस टर्मिनल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और वहां चार्जिंग पॉइंट तथा बस पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Farmers Protest: कुर्मीभौंना, पोरडा और पोरडी के सैकड़ों परिवारों पर विस्थापन का संकट, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें

Farmers Protest: घरघोड़ा/रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुर्मीभौंना, पोरडा...

Related Articles

Popular Categories