Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Indian Railways : रेलवे का नया शेड्यूल जारी : 26 एक्सप्रेस ट्रेनें...

Indian Railways : रेलवे का नया शेड्यूल जारी : 26 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, रूट डायवर्ट भी, देखें लिस्ट…..

0
243
Indian Railways

 Indian Railways : रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अधोसंरचना विकास योजनाओं के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेलवे लाइन परियोजना पर तेज़ी से कार्य किया जा रहा है। 206 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का 150 किलोमीटर से अधिक ट्रैक बिछाया जा चुका है। इसी क्रम में रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने हेतु 31 अगस्त से 15 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य प्रस्तावित है।

 Indian Railways : रेल प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण कार्य के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, फिर भी कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान 26 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर सेवा पर भी अस्थायी रोक रहेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा, जबकि कुछ गाड़ियां अपने निर्धारित स्टेशनों से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी।

रद्द की जाने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें:

  • टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114): 30 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द।

  • टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110): 3 सितंबर को रद्द।

  • सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (20822/20821): 30 अगस्त व 1 सितंबर को रद्द।

  • कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस (22512/22511): 31 अगस्त व 2 सितंबर को रद्द।

  • हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22846/22845): 29 अगस्त, 1 सितंबर व 31 अगस्त, 3 सितंबर को रद्द।

  • पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस (20813/20814): 27 व 30 अगस्त को रद्द।

  • उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस (20971/20972): 30 व 31 अगस्त को रद्द।

  • मालदा-सूरत एक्सप्रेस (13425/13426): 30 अगस्त व 1 सितंबर को रद्द।

  • पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (12905/12906): 27-30 अगस्त के बीच रद्द।

  • वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321/17322): 29 अगस्त व 1 सितंबर को रद्द।

  • बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस (22843/22844): 29 व 31 अगस्त को रद्द।

  • हावड़ा-मुंबई दुरंतो (12262/12261): 2 व 3 सितंबर को रद्द।

  • कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (12101/12102): 29 व 31 अगस्त को रद्द।

लोकल मेमू सेवाएं रद्द:

31 अगस्त से 15 सितंबर तक रायगढ़-बिलासपुर के बीच चलने वाली चार मेमू सेवाएं (68735, 68736, 68737, 68738) रद्द रहेंगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें:

  • हावड़ा-पुणे दुरंतो (12222/12221): झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर के मार्ग से।

  • हावड़ा-मुंबई दुरंतो (12262/12261): वैकल्पिक मार्ग पर चलेगी।

  • कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (12101/12102): रायपुर होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

बीच में समाप्त होंगी ये सेवाएं:

  • गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861/68862): बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में रद्द।

  • गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी (12070/12069): बिलासपुर में समाप्त।

  • रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12409/12410): रायगढ़ के स्थान पर बिलासपुर से रवाना होगी।

संचालन पूर्ण होने के बाद क्या लाभ मिलेगा?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रायगढ़ स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की गति, समयबद्धता और परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। मालगाड़ियों की निर्बाध आवाजाही से औद्योगिक परिवहन को भी गति मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here