Chhattisgarh Fraud : रायपुर में डॉक्टर से 1.5 करोड़ की ठगी, मरीज बनकर क्लीनिक में घुसा परिवार, फिर ऐसे फंसाया निवेश के जाल में

Chhattisgarh Fraud : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बेहद चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां मरीज बनकर क्लीनिक में घुसे एक परिवार ने डॉक्टर के भरोसे को तोड़ते हुए 1.5 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। शंकर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. बालाकृष्णा ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने मनोज चांवला, उनकी पत्नी खुशबू चांवला और अन्य पर अमानत में खयानत और गबन का गंभीर आरोप लगाया है।

Chhattisgarh Fraud : डॉ. बालाकृष्णा, जो ‘एडवांस चेस्ट सेंटर’ क्लीनिक चलाते हैं, ने पुलिस को बताया कि मनोज चांवला और उनका परिवार कोविड काल में मरीज के रूप में उनके संपर्क में आया था। इलाज के बहाने उनका परिवार धीरे-धीरे डॉक्टर के निजी विश्वास में घुसता चला गया। फार्मेसी और लैब के प्रबंधन में सहयोग देने का प्रस्ताव देकर चांवला परिवार ने खुद को क्लीनिक संचालन का हिस्सा बना लिया।

निवेश का लालच, फिर बड़ा गबन
डॉ. बालाकृष्णा ने अस्पताल विस्तार की योजना बनाई थी, जिसके लिए उन्हें बड़ी धनराशि की आवश्यकता थी। इस दौरान मनोज चांवला ने डॉक्टर को ‘ट्रेडिंग व्यवसाय में निवेश’ का प्रस्ताव दिया, जिसमें उन्होंने मूलधन सुरक्षित रहने और अच्छा मुनाफा देने का झांसा दिया। डॉक्टर ने किस्तों में कुल 1.5 करोड़ रुपये मनोज और उनके परिवार को सौंप दिए।

Chhattisgarh Fraud

लेकिन साल 2022 आते-आते जब डॉक्टर ने अपनी रकम वापस मांगी, तो चांवला परिवार ने साफ तौर पर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। बातचीत के दौरान झूठे समझौते की बात सामने आई, जिसमें उन्होंने 1 करोड़ रुपये लौटाने का वादा किया, लेकिन शर्तें ऐसी रखीं जिससे डॉ. बालाकृष्णा के कानूनी अधिकार सीमित हो जाते। 10 चेक (15-15 लाख के) भी दिए गए, जो बैंक में पर्याप्त फंड न होने के कारण बाउंस हो गए।

पहले भी दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले
डॉ. बालाकृष्णा का कहना है कि मनोज चांवला और उनके परिवार के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। चांवला परिवार पर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने IPC की धारा 409 (अमानत में खयानत), 120B (षड्यंत्र) और 34 (साझा अपराध) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मनोज चांवला और उनका परिवार वर्तमान में कचना स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के डुप्लेक्स फ्लैट में रह रहा है। पुलिस उनकी गतिविधियों पर निगरानी रख रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories