मरवाही वनमंडल में 18 लाख का घोटाला, SDO-रेंजर की मिलीभगत से खजाने में सेंध

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़): मरवाही वनमंडल में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां जलसंवर्धन कार्यों के नाम पर 18 लाख रुपए से अधिक का फर्जी भुगतान किया गया। इस घोटाले में एसडीओ मोहर सिंह मरकाम की जांच में खुलासा हुआ कि रेंजर रमेश खैरवार, सलग्नाधिकारी अविनाश एमान्यूअल और विभाग के कुछ बाबुओं ने मिलकर सरकारी खजाने में सेंधमारी की साजिश रची थी।

जांच में सामने आया कि 18,27,214 रुपए के फर्जी बिल फर्जी फोटो, नकली दस्तावेज, डुप्लीकेट सील और जाली हस्ताक्षरों के साथ तैयार किए गए थे ताकि रकम निकाली जा सके। जैसे ही यह घोटाला उजागर हुआ, वन विभाग में हड़कंप मच गया और अब अन्य भुगतान वाउचरों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

डीएफओ ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच समिति का गठन किया है और गौरेला के उपमंडलाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, अगले दो दिन बारिश का डबल अटैक

CG Monsoon Update:CG मानसून अपडेट के अनुसार छत्तीसगढ़ में...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की नगरी में भक्ति का सागर, भव्य भस्म आरती से गूंजा उज्जैन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories