CG News : नाबालिक पीड़िता के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

VIKASH KHALKHO

अनंतपुर पुलिस ने नाबालिक पीड़िता के दैहिक शोषण मामले में आरोपी जगमोहन नाग को तेलंगाना से बरामद कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

 माकड़ी। दिनांक 02.09.2025 को एक नाबालिक लड़की के साथ दैहिक शोषण की कोशिश के मामले में प्रार्थी ने थाना अनंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके आधार पर अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव अक्षय कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के निर्देश पर अनंतपुर पुलिस की टीम तेलंगाना रवाना हुई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में आरोपी की तलाश की गई।

Read More : Korba Viral Video : लेडी बाउंसरों की दबंगई का वीडियो वायरल; युवक को पीटा और घसीटा…

टीम ने तेलंगाना के महबुबनगर जिले के जटचेरला से आरोपी जगमोहन नाग को बरामद किया। आरोपी पुजारीगुड़ा थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) का निवासी है और उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है। विवेचना के दौरान उसके खिलाफ धारा 64(1), 87 बीएनएस 2023 और 6 पाक्सो एक्ट भी जोड़ी गई।

संपूर्ण कार्यवाही में अनंतपुर पुलिस टीम के सदस्यों निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर, सउनि. डोमन लाल दीवान, प्र.आर. भूपेन्द्र मरकाम, रघुनाथ कश्यप, भावेश मंडावी, छबीलाल कोर्राम, आरक्षक गितेश सेठिया, मनराज वट्टी, चेतन मरकाम, सोपसिंह मरकाम और चंद्रहास मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।

Read More : CG Politics: फिल्म में CM बन सकते हैं टीएस बाबा, BJP में नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल और अजय चंद्राकर ने कही ये बात

आरोपी को 11.10.2025 को माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई से पीड़िता और उसके परिवार को न्याय की उम्मीद मिली है और पुलिस की तत्परता की भी पुष्टि हुई।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *