Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur News : थाना प्रभारी की करंट लगने से मौत, पुराने मकान...

Ambikapur News : थाना प्रभारी की करंट लगने से मौत, पुराने मकान में हादसा; पुलिस विभाग में शोक की लहर

Ambikapur News
Ambikapur News

Ambikapur News : अंबिकापुर: जशपुर जिले के नारायणपुर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वे हाल ही में रायपुर के चंद्रखुरी स्थित पुलिस अकादमी में सात दिवसीय ट्रेनिंग पूरी कर अपने गृहग्राम अंबिकापुर लौटे थे। हादसा उनके पुराने मकान में हुआ, जब वे कुछ जरूरी सामान लेने पहुंचे थे।

Ambikapur News : बताया जा रहा है कि पुराने मकान में अंधेरा था और दीवार पर खुला बिजली का तार लटक रहा था। बारिश और अंधेरे की वजह से निरीक्षक पैंकरा का हाथ गलती से उस तार से छू गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

 

Ambikapur News : काफी देर तक घर न लौटने पर उनकी पत्नी उन्हें खोजते हुए पुराने मकान पहुंचीं। वहां उन्होंने देखा कि पैंकरा जमीन पर पड़े हैं और उनका हाथ बिजली के तार से चिपका हुआ है, जिससे चिंगारी भी निकल रही थी। पत्नी ने झाड़ू की मदद से तार को अलग किया और ग्रामीणों की सहायता से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Ambikapur News : रामसाय पैंकरा की मौत की खबर मिलते ही जशपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सहयोगियों ने उन्हें एक जिंदादिल, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और इसे विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here