American Airlines Flight : टेकऑफ से ठीक पहले विमान में लगी आग, 179 ज़िंदगियाँ बाल-बाल बचीं! डेनवर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, देखे वीडियो…

VIKASH KHALKHO

american airlines flight : नई दिल्ली| शनिवार को अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब मियामी के लिए उड़ान भरने जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA3023 में अचानक लैंडिंग गियर फेल हो गया और विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। हादसे के वक्त फ्लाइट में 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। धुएं का गुबार उठते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पायलट और सुरक्षा टीम की सूझबूझ से सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में 6 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

क्या हुआ हादसे के वक्त?

फ्लाइट AA3023 शनिवार दोपहर 2:45 बजे मियामी के लिए टेकऑफ करने ही वाली थी। तभी रनवे पर दौड़ते वक्त विमान का लैंडिंग गियर अचानक फेल हो गया और पिछले हिस्से में आग लग गई। मौके पर मौजूद स्टाफ और फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत टेकऑफ प्रक्रिया रोक दी और विमान को वहीं रोककर यात्रियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Plane Fire at Denver Airport Forces Passengers to Evacuate Onto Wing - The New York Timesकैसे बचाई गई यात्रियों की जान?

जैसे ही आग और धुआं फैला, विमान के इमरजेंसी दरवाजे खोलकर यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के ज़रिए बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर मौजूद एक यात्री ने बताया, “सभी लोग बहुत डरे हुए थे। विमान के पिछले हिस्से से धुआं आ रहा था और स्लाइड से उतरने के दौरान कई लोग गिर भी गए, लेकिन राहत है कि सबकी जान बच गई।”

फायर डिपार्टमेंट और एयरलाइंस का बयान

डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विमान के टायर में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ। अमेरिकन एयरलाइंस ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “विमान को सर्विस से हटा दिया गया है, और इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

हादसे का असर: उड़ानें हुईं प्रभावित

इस दुर्घटना के चलते एयरपोर्ट पर दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया गया था। इसका असर लगभग 87 उड़ानों पर पड़ा, जिनमें कई को देर से उड़ाया गया और कुछ को टालना पड़ा। मियामी जाने वाले यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान का इंतज़ाम कर दिया गया है।

वीडियो वायरल, जांच शुरू

इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री घबराकर स्लाइड से उतरते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

यात्रियों का सवाल: तकनीकी चूक या लापरवाही?

घटना के बाद कुछ यात्रियों ने विमान की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि टेकऑफ से पहले तकनीकी जांच में लापरवाही बरती गई। इसपर एयरलाइंस ने कहा है कि “जांच के बाद ही दोष तय होंगे।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *