Triple Talaq : मोबाइल पर दिया तीन तलाक, शाजापुर में दर्ज हुआ केस – 16 साल से झेल रही थी दहेज प्रताड़ना

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com

Triple Talaq : किशोर नाथ राजगुरु/शाजापुर| शाजापुर में तीन तलाक पर प्रतिबंध के बावजूद एक महिला को मोबाइल पर तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। हाट मैदान क्षेत्र की निवासी रशीदा बी ने कोतवाली थाने में अपने पति अकबर खान के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

रशीदा बी का विवाह वर्ष 2009 में मुस्लिम रीति-रिवाज से अकबर खान से हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके पिता ने विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शुरुआती चार महीनों तक ससुराल वालों का व्यवहार सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद रशीदा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़िता ने बताया कि पति, सास और ससुर उसके पिता की हाईवे पर स्थित जमीन में हिस्सा मांगते थे। रशीदा का दावा है कि वह बीते 16 वर्षों से लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। जब अत्याचार की हद पार हो गई, तो वह शनिवार को कोतवाली थाने पहुंची और बताया कि उसके पति ने उसे मोबाइल पर “तीन बार तलाक” बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया।

थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने जानकारी दी कि रशीदा की शिकायत के आधार पर आरोपी अकबर खान को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के उल्लंघन का प्रतीक है, बल्कि समाज में आज भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की एक भयावह तस्वीर पेश करता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *