Jabalpur Crime : फ्री फायर गेम के बहाने नाबालिग से दोस्ती, पूजा शर्मा बनकर जबलपुर पहुंचा तनवीर; स्कूल से अगवा कर ले गया मुंबई

Jabalpur Crime : जबलपुर : जबलपुर में फ्री फायर गेम के जरिए एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश निवासी तनवीर आलम नामक युवक ने खुद को “पूजा शर्मा” बताकर एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दोस्ती की और फिर उसे अगवा कर मुंबई ले गया।

Jabalpur Crime : चैटिंग और फोन कॉल के जरिए पहले आरोपी ने छात्रा को बहन बनाया, फिर अपनी पहचान छुपाकर जबलपुर पहुंचा और छात्रा को स्कूल से अगवा कर ऑटो में बैठाकर मुंबई पहुंच गया। छात्रा ने मुंबई में रेल पुलिस को अपहरण की आपबीती सुनाई, तब जाकर उसे छुड़वाया गया। आरोपी पुलिस के सामने भी नाबालिग को अपनी बहन बताकर बचाने की कोशिश करता रहा।

Jabalpur Crime : छात्रा के परिवार ने इस घटना के पीछे एक बड़े मानव तस्करी गिरोह की आशंका जताई है। छात्रा ने परिजनों को बताया कि तनवीर के मोबाइल में कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें और फोन नंबर मौजूद हैं।

Jabalpur Crime : परिजनों ने जबलपुर SP से मिलकर पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस आरोपी तनवीर आलम से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि कहीं यह मामला किसी संगठित गिरोह से तो जुड़ा नहीं है। जबलपुर की गोहलपुर पुलिस आरोपी को मुंबई से जबलपुर ला चुकी है और आगे की जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल की नगरी में भक्ति का सागर, भव्य भस्म आरती से गूंजा उज्जैन

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories