Tuesday, May 19, 2026
31.1 C
Raipur

Hareli Tihar 2025 : छत्तीसगढ़ को उजड़ने नहीं दूंगा, हरेली पर भूपेश बघेल का सरकार को खुला चैलेंज…..

रायपुर। Hareli Tihar 2025 : हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में पारंपरिक अंदाज में त्यौहार मनाया, लेकिन इस अवसर पर उन्होंने सरकार पर तीखे हमले भी किए। कार्यक्रम के दौरान बघेल ने अपने पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘डबल इंजन सरकार’ मेरे नाम से कांपती है, इसलिए राजनीतिक साजिश के तहत मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

Hareli Tihar 2025 : भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि तमनार जैसे जनहित के मुद्दे उठाने वालों पर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चैतन्य को उसके जन्मदिन पर बिना किसी नोटिस के गिरफ्तार किया गया, ताकि विपक्ष की आवाज दबाई जा सके। बघेल ने तंज कसते हुए कहा, “मेरे बाबूजी जेल गए थे, मैं भी गया और अब मेरा बेटा चैतन्य जेल में है। इतिहास गवाह है, जिसने भी बघेल परिवार को जेल भेजा, उसकी सरकार नहीं बची।”

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह सतनाम समाज के नेताओं को भी जेल भेजकर डरा-धमका रही है। बलौदाबाजार अग्निकांड मामले में सतनामी नेताओं और विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

Hareli Tihar 2025

बघेल ने बस्तर में उद्योगपतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमने उद्योगपतियों को रोकने की कोशिश की, तो कवासी लखमा को जेल भेजा गया और अब मेरे बेटे को भी फंसाया गया है। छत्तीसगढ़ में जंगल कटाई पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम पर उद्योगपतियों को पूरा जंगल सौंपा जा रहा है। हरेली के दिन मैं संकल्प लेता हूं कि छत्तीसगढ़ को उजड़ने नहीं दूंगा।’

बघेल ने कहा कि चैतन्य बघेल की गैरमौजूदगी में भी हरेली तिहार पूरे जोश के साथ मना रहा हूं, क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता ही मेरा परिवार है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी और अस्मिता के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories