बड़वानी में खाने के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या, लट्ठ से सिर पर किया वार

Rahul Goshwami

बड़वानी : जिले के पाटी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। ग्राम ओसाडा के चंदनदेवी फलिया में एक बेटे ने अपने पिता की लट्ठ से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मछली खाने के दौरान हुआ विवाद

थाना प्रभारी रामदास यादव के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक दयाराम (55) गांव के तालाब से मछली पकड़कर लाए थे। रात में मछली पकाकर खाने के दौरान वे अपने बड़े बेटे के बच्चे को किसी बात पर डांट रहे थे।

इसी बीच आरोपी बेटा उमा उर्फ उमेश (30) वहां पहुंचा। उसे गलतफहमी हुई कि उसके पिता उसे डांट रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

लट्ठ के वार से मौके पर मौत

विवाद के दौरान उमेश ने गुस्से में आकर पिता के सिर और नाक पर लट्ठ से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी से गिरकर कर्मचारी की मौत, 19 दिन से ज्वाइनिंग को लेकर था परेशान

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *