Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी से गिरकर कर्मचारी की मौत, 19...

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी से गिरकर कर्मचारी की मौत, 19 दिन से ज्वाइनिंग को लेकर था परेशान

ग्वालियर : ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। सेंट्रल लाइब्रेरी की छत से गिरकर विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अंगद जाटव के रूप में हुई है, जो थाटीपुर के विवेक नगर के निवासी थे और विश्वविद्यालय में माली के पद पर कार्यरत थे।

पत्नी से की थी आखिरी बातचीत

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले अंगद जाटव ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के भाई लक्ष्य गुर्जर ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय अंगद जाटव ने कहा था, “मेरा इलाज मत कराओ, मुझे मरना है। मुझे 19 दिन हो गए हैं, ये लोग ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं।”

Read More : M.P News : इंदौर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण शिविर आयोजित

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी रोबिन जैन के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here