Friday, August 14, 2026
Home Tech Redmi 15 5G का धमाका, सिर्फ 1% बैटरी पर चलेगा 7.5 घंटे,...

Redmi 15 5G का धमाका, सिर्फ 1% बैटरी पर चलेगा 7.5 घंटे, जानें और भी दमदार फीचर्स….

0
105
Redmi 15 5G का धमाका, सिर्फ 1% बैटरी पर चलेगा 7.5 घंटे, जानें और भी दमदार फीचर्स....
Redmi 15 5G का धमाका, सिर्फ 1% बैटरी पर चलेगा 7.5 घंटे, जानें और भी दमदार फीचर्स....

Redmi 15 5G : Redmi भारत में अपने 11 साल पूरे होने का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाने जा रही है। कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च का इशारा दिया है, जिनमें से एक Redmi 15 5G होने की पुष्टि लगभग तय मानी जा रही है। Xiaomi India की वेबसाइट और Amazon पर लाइव टीज़र्स ने टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है।

Redmi 15 5G : 1% बैटरी, 7.5 घंटे का बैकअप—नई टेक्नोलॉजी का धमाका!

Redmi का नया फोन “Power Revolution” टैगलाइन के साथ आएगा, जिसमें दावा किया गया है कि महज 1% बैटरी पर भी फोन 7.5 घंटे तक ऑन रहेगा। यह फीचर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। फिलहाल, फोन का केवल साइड व्यू टीज़ किया गया है जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर की झलक दिखाई गई है। वहीं, रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप की झलक भी नजर आई है।

Amazon पर भी लॉन्च की तैयारी तेज

Redmi के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की Amazon इंडिया पर भी माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जिससे साफ है कि यह फोन Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Amazon पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi 15 5G और 15C में हो सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन्स:

  • Redmi 15C: 6,000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा।

  • Redmi 15 5G: 7,000mAh बैटरी, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB RAM, 256GB स्टोरेज।

  • दोनों फोन Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलेंगे।

  • 33W फास्ट चार्जिंग, IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश प्रूफ)।

  • 6.9 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ।

लॉन्च डेट को लेकर सस्पेंस जारी

हालांकि Redmi ने लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन टीज़र और वेबसाइट एक्टिविटीज से साफ है कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है। टेक इंडस्ट्री में कयास लगाए जा रहे हैं कि Redmi 15 5G और 15C इसी महीने के अंत तक लॉन्च हो सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here