Bomb threats : दिल्ली के बाद अब बेंगलुरु के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी में बाहर निकाले गए बच्चे

Bomb threats : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाद अब बेंगलुरु में भी चार निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। यह धमकी शुक्रवार सुबह स्कूलों को ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। बेंगलुरु पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली करा लिया और बम निरोधक दस्तों को जांच में लगा दिया। हालाँकि, गहन तलाशी के बाद किसी भी स्कूल से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह धमकी अफवाह और झूठी साबित हुई।

ईमेल में धमकी का दावा
सुबह 7:24 बजे भेजे गए ईमेल का विषय था — “स्कूल के अंदर बम”। ईमेल में लिखा गया था, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने स्कूल की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राइनाइट्रोटॉल्यूइन) रखे हैं। ये विस्फोटक काले प्लास्टिक बैग में छिपाए गए हैं।” इस मैसेज के सामने आते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई।

बच्चों को तुरंत निकाला गया बाहर
पुलिस ने बिना देर किए बम निरोधक दस्ते और एंटी-टेरर स्क्वॉड को स्कूलों में भेजा। स्कूलों से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम डिस्पोजल यूनिट ने प्रत्येक कक्षा, बाथरूम और कॉरिडोर की गहन जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “चार स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। हमने हर एहतियातन कदम उठाया और जांच की। यह धमकी झूठी निकली, लेकिन डर का माहौल जरूर बन गया।”

दिल्ली में भी मिली थीं धमकियां
इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को भी इसी प्रकार के बम धमकी वाले ईमेल मिले थे। वहाँ भी बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। सभी मामलों में अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

Read More : Jabalpur News : सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे का हाईवोल्टेज ड्रामा, सीसीटीवी में कैद….

पुलिस की अपील – घबराएं नहीं, सतर्क रहें
बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि वे धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर क्राइम सेल को जांच में लगाया गया है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें लेकिन सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पहले भी मिल चुकी हैं इस तरह की धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। बीते वर्षों में भी कई बार दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे महानगरों के स्कूलों को बम से उड़ाने की अफवाहें फैली हैं, जो अंततः झूठी साबित हुईं। बावजूद इसके, हर बार स्कूलों और माता-पिता में डर और बेचैनी का माहौल बन जाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories