HomeInternationalMiss World 2025 : थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025......हैदराबाद...

Miss World 2025 : थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025……हैदराबाद में रचा इतिहास

Date:

Related stories

हैदराबाद। Miss World 2025 : थाईलैंड की 21 वर्षीय सुंदरता और आत्मविश्वास की मिसाल बनीं ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह भव्य आयोजन 31 मई की रात हैदराबाद के HITEX कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें दुनिया भर की खूबसूरत और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Miss World 2025 : ओपल ने एथियोपिया की हासेट डेरेज, पोलैंड की माजा क्लाज्दा और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम जैसी कड़ी प्रतियोगियों को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया। इस जीत के साथ ओपल ना सिर्फ थाईलैंड के लिए गर्व का कारण बनीं, बल्कि दुनिया भर की युवतियों के लिए प्रेरणा भी बन गईं।

ग्रैंड फिनाले में ओपल ने व्हाइट एंब्लिश्ड गाउन पहना, जिसे उन्होंने “हीलिंग और साहस का प्रतीक” बताया। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, इस गाउन के सॉफ्ट फ्लेयर्स और मिरर वर्क उनकी करुणा और आत्मिक रोशनी को दर्शाते हैं – जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

ओपल की खूबसूरती, स्टाइल और विचारशीलता ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनका आत्मविश्वास और मंच पर उपस्थिति एक विजेता की तरह थी।

अब पूरी दुनिया मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता के अगले कदम का इंतजार कर रही है – जहां वह न केवल एक ब्यूटी क्वीन के रूप में बल्कि सामाजिक दूत के रूप में भी बदलाव की मिसाल बनेंगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here