Wednesday, June 10, 2026
35.3 C
Raipur

Major railway accident in Tamil Nadu : तमिलनाडु में पटरी से उतरी मालगाड़ी, पांच बोगियों में लगी आग, बड़ा हादसा टला, 40 बोगियां बचीं

Major railway accident in Tamil Nadu : तिरुवल्लूर, तमिलनाडु|तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टलते-टलते रह गया, जब मनाली से कर्नाटक जा रही एक डीजल मालगाड़ी तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब अचानक पांच बोगियों में आग लग गई। मालगाड़ी कुल 52 बोगियों के साथ चल रही थी, जिनमें से 40 बोगियों को समय रहते आग से अलग कर सुरक्षित स्थान पर खींच लिया गया। बाकी प्रभावित बोगियों में तेज लपटें उठीं, जिससे स्टेशन के आसपास का इलाका दहशत में आ गया।

फायर ब्रिगेड की टीमों ने संभाला मोर्चा

जिला कलेक्टर एम. प्रताप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की कई टीमें आसपास के जिलों से बुला ली गईं। राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता पर शुरू हुआ और दोपहर तक आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान, रेलवे स्टेशन के आसपास के रिहायशी इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया।

हादसे की जांच शुरू

प्राथमिक जांच में पता चला है कि पटरी में करीब 100 मीटर दूर एक दरार पाई गई है, जो संभवतः दुर्घटना का कारण हो सकती है। रेलवे की तकनीकी टीम और स्थानीय पुलिस हादसे की वजहों की गहन जांच में जुटी हैं। फिलहाल, कोई जनहानि नहीं होने की पुष्टि की गई है, लेकिन मालगाड़ी की बोगियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

यातायात पर असर

घटना के बाद इस मार्ग पर रेल यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित रहा। वैकल्पिक रूट से माल और यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। रेलवे ने ट्रैक मरम्मत के लिए आपातकालीन व्यवस्था के तहत काम शुरू कर दिया है।

मुख्य बिंदु –

  • घटना: मालगाड़ी पटरी से उतरी, 5 बोगियों में आग
  • स्थान: तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास, तमिलनाडु
  • समय: रविवार सुबह 5:30 बजे
  • गंतव्य: मनाली से जोलारपेट होते हुए कर्नाटक
  • प्रभाव: 52 में से 40 बोगियों को सुरक्षित हटाया गया
  • जांच: पटरी में दरार की जांच जारी
  • दावा: किसी प्रकार की जनहानि नहीं, लेकिन बड़ा हादसा टला
Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Abhanpur News : रायपुर-अभनपुर मार्ग स्थित मोहन ढाबा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Abhanpur News : अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-अभनपुर...

Dantewada News: फूलपाड़ में AM/NS इंडिया का स्वास्थ्य शिविर, 64 ग्रामीणों की हुई जांच

Dantewada News: दंतेवाड़ा: ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की...

Related Articles

Popular Categories