Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : ग्वालियर साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: 1.30 करोड़ के...

Gwalior News : ग्वालियर साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: 1.30 करोड़ के 515 चोरी-गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर / भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर साइबर सेल पुलिस ने ऐसे मोबाइलों को खोज निकाला है जो चोरी या फिर गुम हो गए थे। जिनकी कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है। यह ज्यादातर मोबाइल ग्वालियर और अन्य जिलों से अप्रैल- जून के बीच हुए चोरी और गुम मोबाइल है। जिनके मोबाइल धारकों को बुलाकर उन्हें सौपा है। जिनके चेहरे पर मोबाइल वापस पाकर खुशी देखने को मिली। इसके साथ ही दो लोगों को पुलिस ने मोबाइल वापस करने पर सम्मानित किया है।

Gwalior News : दरअसल ग्वालियर साइबर सेल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसे लेकर साइबर सेल की टीम ट्रेस करने में जुटी हुई थी। सायबर सेल टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कम्पनियों के 515 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद कर लिया। सायबर सेल की टीम ने 3 महीने अप्रैल और जून 2025 में लगभग 01 करोड़ 30 लाख रूपये कीमत के 515 मोबाइल बरामद किए है। जो अलग अलग मोबाइल कंपनी और महंगे मोबाइल है। इन सभी मोबाइलों को ग्वालियर, मुरैना, गुना, भिण्ड, शिवपुरी, दतिया, झॉसी, बिहार, केरल, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उ0प्र0 और उत्तराखण्ड आदि स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किया है।

Gwalior News : जिनके मोबाइल गुम हुये थे उनमें रिटायर्ड आर्मी ऑफीसर, डॉक्टर, एडवोकेट, शिक्षक, विद्यार्थी, घरों में काम करने वाली महिलायें, दिहाड़ी मजदूर, शासकीय कर्मचारी, व्यापारी आदि मोबाइल धारक है। जिन मोबाइलों को आज क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी और सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया।

Gwalior News : मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली और सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों और सायबर सेल की टीम को धन्यवाद दिया। वही मोबाइल लावारिस हालत में मिलने पर उन्हें साइबर सेल को में जाकर देने वाले दो व्यक्तियों को भी सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया है। साइबर सेल पुलिस का कहना है इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here