Sunday, May 17, 2026
35.1 C
Raipur

Mungeli News : मुंगेली में फर्जी तरीके से सिम बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार, एक ही ID से निकाले दो सिम

Mungeli News : मुंगेली। जिले में साइबर अपराध से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मोबाइल सिम बेचने वाले एक दुकानदार ने ग्राहक की आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से दूसरा सिम कार्ड जारी कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

Mungeli News : मुंगेली ब्लॉक के कापा फंदवानी निवासी आशीष आर्य पिता नैन दास ने मुंगेली सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने नया बस स्टैंड स्थित कैलाश मोबाइल नामक दुकान से जिओ का सिम कार्ड (मोबाइल नंबर 6263924937) खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने अपना आधार कार्ड और फोटो जमा किया था।

Mungeli News : हाल ही में उन्हें पुलिस की साइबर टीम से जानकारी मिली कि उनकी आईडी से एक और सिम कार्ड जारी किया गया है, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इस पर उन्हें संदेह हुआ कि उनकी आईडी का गलत उपयोग किया गया है।

Mungeli News : जांच में पता चला कि कैलाश मोबाइल के संचालक रोहित भोजवानी ने ही उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी किया है। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ **धारा 289/2025, 414 तथा आईटी एक्ट की धारा 66** के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

Mungeli News : मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा -फर्जी सिम एक्टिवेशन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए हम डिजिटल दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर आम जनता को भी जागरूक कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories