Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर की चौरसिया कॉलोनी से अब्दुल राशिद नाम के 37 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, अब्दुल राशिद 28 सितंबर 2026 को घर से बिना बताए निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है और अब लोगों से भी मदद की अपील की गई है।
यामाहा FZ बाइक लेकर निकले थे घर से
परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब्दुल राशिद की उम्र 37 वर्ष है। उनका रंग गेहुँआ और कद करीब 5 फीट 10 इंच है। वह रायपुर की चौरसिया कॉलोनी के निवासी हैं। उनके पास यामाहा FZ बाइक है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर CG 12 AC 5520 बताया गया है।
परिजनों को अब तक नहीं मिली कोई जानकारी
घर से निकलने के बाद से अब्दुल राशिद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार चिंतित है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने उन्हें कहीं देखा हो या उनके बारे में कोई जानकारी मिली हो, तो तुरंत संपर्क करें।
इन नंबरों पर दें सूचना
अब्दुल राशिद के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
- अब्दुल जावेद: 9329283339
- अब्दुल आबिद: 9329273377
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि अब्दुल राशिद का पता लगाने में मदद मिल सके।


