Tikamgarh News: शहर में 90 से ज्यादा जगह सजे दुर्गा पंडाल, रात 2 बजे तक हुई प्रतिमाओं की स्थापना

Sanjay Sahu
Tikamgarh News

Tikamgarh News: टीकमगढ़। रविवार को शहर में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला देर रात तक धूमधाम से जारी रहा। रात करीब 2 बजे तक नवदुर्गा कमेटियों के सदस्य प्रतिमाएं लेकर पंडालों तक पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने नृत्य किया और जगह-जगह आतिशबाजी कर माता रानी का स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान से प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस बार शहर में 90 से ज्यादा स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं।

Tikamgarh News: लुकमान चौराहे पर 14 फीट ऊंची मां भद्रकाली

Tikamgarh News: शहर के लुकमान चौराहे पर मां भद्रकाली की 14 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। कमेटी सदस्य अंशुल राय ने बताया कि यहां करीब 50 सालों से मां काली की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पहले 7 से 8 फीट ऊंची प्रतिमा बनती थी, लेकिन इस बार ऊंचाई बढ़ाकर 14 फीट की गई है। इस प्रतिमा को बनाने में करीब 1 लाख रुपए का खर्च आया है, जबकि पहले 25 से 30 हजार में प्रतिमा तैयार हो जाती थी। मूर्तिकार कल्लू केवट ने करीब दो महीने की मेहनत से इसे तैयार किया है।

Tikamgarh News: नायकों के मोहल्ले में हाथी पर विराजीं मां दुर्गा

Tikamgarh News: वहीं नायकों के मोहल्ले में बांके बिहारी मंडल की ओर से हाथी पर विराजमान मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के पीछे उल्लू की विशेष आकृति भी बनाई गई है। देर रात जब कमेटी सदस्य प्रतिमा लेकर निकले तो गांधी चौराहे पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। कमेटी के अनुसार प्रतिमा बनाने में 1.20 लाख रुपए खर्च हुए हैं और इस बार पूरे आयोजन के लिए 5 लाख रुपए का बजट रखा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *