Monday, September 21, 2026
Home Jharkhand Breaking News: कैशियर को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Breaking News: कैशियर को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Breaking News: लोहरदगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कैशियर वरुण कुमार को 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी पर घूस मांगने का आरोप था। टीम ने आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है और मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है, वहीं पुलिस और ACB अधिकारी भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here