Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Khandva News: खंडवा में 55 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, 14...

Khandva News: खंडवा में 55 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, 14 हजार लेते NVDA का उपयंत्री लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

Khandva News:
Khandva News:

Khandva News: खंडवा/पुनासा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा से रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने NVDA यानी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 में पदस्थ उपयंत्री अशोक गौतम को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य के बकाया भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि वापस करने के एवज में उपयंत्री पर ठेकेदार से कथित तौर पर 55 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। ठेकेदार ने इस संबंध में लोकायुक्त से शिकायत की थी।

शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन किया और रिश्वतखोरी की शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई।

बुधवार को ठेकेदार रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 14 हजार रुपए लेकर उपयंत्री के कार्यालय पहुंचा। जैसे ही अशोक गौतम ने कथित तौर पर रकम स्वीकार की, लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

Khandva News: लोकायुक्त की कार्रवाई नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 के कार्यालय में की गई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। लोकायुक्त टीम रिश्वत की मांग, भुगतान और संबंधित दस्तावेजों के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here