Thursday, September 24, 2026
Home Lifestyle Tips and Tricks: एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है काली चिकनाई? घर...

Tips and Tricks: एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है काली चिकनाई? घर की इन चीजों से करें आसान सफाई

Tips and Tricks: किचन में खाना बनाते समय सिर्फ गैस और प्लेटफॉर्म ही गंदे नहीं होते, बल्कि इसका असर एग्जॉस्ट फैन पर भी पड़ता है। लगातार निकलने वाली भाप, तेल और धुएं की वजह से पंखे की जाली और ब्लेड्स पर धीरे-धीरे चिकनाई की मोटी परत जम जाती है। लंबे समय तक सफाई न होने पर यही गंदगी पंखे की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकती है।
त्योहारों या किसी खास मौके से पहले जब घर की डीप क्लीनिंग शुरू होती है, तब एग्जॉस्ट फैन की सफाई सबसे मुश्किल कामों में से एक लगती है। लेकिन इसके लिए हर बार महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीदने या पंखे को खोलने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद बेकिंग सोडा और डिशवॉश की मदद से इसकी सफाई आसान हो सकती है।

पहले बिजली का कनेक्शन जरूर करें बंद

एग्जॉस्ट फैन साफ करने से पहले सबसे जरूरी है सुरक्षा। सफाई शुरू करने से पहले स्विच ऑफ करने के साथ पावर सप्लाई पूरी तरह बंद कर दें। पंखे पर सीधे पानी या बहुत ज्यादा गीला घोल डालने से बचें, क्योंकि इससे इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है।

बेकिंग सोडा और डिशवॉश से बनाएं क्लीनिंग पेस्ट

एक छोटी कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा लें और उसमें डिशवॉश लिक्विड की कुछ मात्रा मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। यह मिश्रण जमी हुई चिकनाई को ढीला करने में मदद कर सकता है। अब पुराने टूथब्रश या छोटे ब्रश की मदद से इस पेस्ट को एग्जॉस्ट फैन की जाली और ब्लेड्स पर लगाएं। बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने के बजाय पेस्ट को कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें, ताकि चिकनाई नरम हो सके। कुछ देर बाद करीब 5-10 मिनट बाद एक साफ और हल्का गीला कपड़ा लें और जाली व ब्लेड्स को धीरे-धीरे पोंछें। अगर किसी जगह पर ग्रीस की परत ज्यादा मोटी है, तो वहां दोबारा थोड़ा पेस्ट लगाकर सफाई की जा सकती है। आखिर में सूखे कपड़े से सतह को अच्छी तरह पोंछ दें।

ध्यान रखें कि सफाई के बाद पंखे को पूरी तरह सूखने दें और उसके बाद ही बिजली का कनेक्शन चालू करें। अगर पंखे की जाली बहुत ज्यादा गंदी है या उसे खोलकर सफाई की जरूरत पड़ रही है, तो सुरक्षित तरीके से सफाई करें।

खास बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई महंगा क्लीनर खरीदना जरूरी नहीं है। बेकिंग सोडा और डिशवॉश जैसी आम घरेलू चीजों से समय-समय पर एग्जॉस्ट फैन की सफाई की जा सकती है। नियमित सफाई करने से चिकनाई की मोटी परत जमने से भी बचाया जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here